Hazaribagh News: शिक्षाशास्त्र विभाग में एम.एड सत्र 2026-28 के लिए नामांकन शुरू, 20 जुलाई अंतिम तिथि

डॉ. तनवीर यूनुस ने साझा किया विस्तृत शेड्यूल

Hazaribagh News: शिक्षाशास्त्र विभाग में एम.एड सत्र 2026-28 के लिए नामांकन शुरू, 20 जुलाई अंतिम तिथि
(फोटो)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में सत्र 2026–28 के एम.एड पाठ्यक्रम की 50 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई और मेधा सूची प्रकाशन की तिथि 27 जुलाई तय की गई है।

हजारीबाग: उच्च एवं तकनीक शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के आदेशानुसार विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए 50 सीटों पर एम.एड पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ तनवीर यूनुस तथा विभाग के वरीय प्राध्यापक सह नोडल पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

तकनीकी एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आवेदनों की जांच के बाद 27 जुलाई को मेधा सूची (Merit List) जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक संपन्न कराया जाएगा।विभागाध्यक्ष डॉ तनवीर यूनुस एवं नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय का शिक्षाशास्त्र विभाग राज्य के प्रमुख शिक्षक-शिक्षण केंद्रों में शामिल है। 

ज्ञात हो कि यहां से प्रशिक्षित विद्यार्थी विभिन्न संस्थाओं में शिक्षक एवं शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ तनवीर युनूस एवं डॉ मृत्युंजय प्रसाद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने तथा विभाग द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार आगे की प्रक्रियाओं को पूर्ण करने की अपील की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात