Hazaribagh News: रामनवमी मेला का आयोजन, पलाडू युवा क्लब सदबहिया को मिला प्रथम पुरस्कार
विजेताओं को कप और नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित
बड़कागांव प्रखंड के पलांडू गांव में रामनवमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। इस आयोजन में कई गांवों के अखाड़ों ने भाग लिया और झांकियों के माध्यम से रामलीला का सुंदर प्रदर्शन किया।
बड़कागांव: प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पलांडू में रामनवमी मेला का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू, आंगो पंचायत मुखिया निलम मिंज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।


झांकियो में जय श्री राम (मुंडा) ग्रुप आंगो, युवा क्लब (महतो) ग्रुप आंगो एवं युवा क्लब सदबहिया के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया। वहीं झांकी में युवा क्लब सदबहिया ने राम लीला एवं सीता माता का अपहरन का दृश्य दिखाकर दर्शकों का मनमोह लिया। वहीं मेला समिति पलांडू ने युवा क्लब सदबहिया को प्रथम पुरस्कार में कप एवं नकद ₹5100, द्वितीय पुरस्कार जय श्री राम ग्रुप आंगो को कप एवं नकद ₹3100 एवं तृतीय पुरस्कार युवा क्लब महतो ग्रुप आंगो को कप एवं ₹2100 नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही लाठी प्रदर्शन में बेहतर कला दिखाने वाले प्रतिभागियों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू, आंगो मुखिया निलम मिंज, तलसवार पंचायत पंसस प्रतिनिधि मिथलेश साव, उप मुखिया प्रतिनिधि बोलबम उर्फ सुरेन्द्र साव, पलांडू रामनवमी मेला समिति अध्यक्ष शुक्ला तुरी, सचिव नारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद महतो, संचालक सह मीडिया प्रभारी- अजय कुमार, प्रदीप महतो, ईश्वर कुमार महतो, छटु गंझू, सुबेदार करमाली, शतीश करमाली, बिमल करमाली, एतवा तुरी, नागेश्वर तुरी, रामलाल तुरी, बिजय महतो, नागेश्वर महतो, जागेश्वर महतो, कृष्ण दयाल महतो, सुरेश महतो, सुरेन्द्र दास, महेंद्र मांझी, राजू मुंडा, तिलक गंझू, पतरा वार्ड सदस्य अजय कुमार महतो, ईश्वर महतो, मुंशीलाल मांझी, जयराम महतो, उषा देवी, काजो कुमारी, सुनील राज, रामु कुमार, बबलु कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
