Hazaribagh News: रामनवमी पर युवक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम में देरी, धरने पर बैठे विधायक प्रदीप प्रसाद

हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, कई संदिग्धों पर पैनी नजर

Hazaribagh News: रामनवमी पर युवक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम में देरी, धरने पर बैठे विधायक प्रदीप प्रसाद
(धरने की तस्वीर)

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान गदोखर निवासी राम कुमार साव की धारदार हथियार से हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम में देरी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अस्पताल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। विधायक ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और परिजनों से पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुकरण पूर्ति द्वारा दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई और जल्द पोस्टमार्टम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। पुलिस फिलहाल हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान हुए एक युवक की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम में देरी को लेकर शनिवार को हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सड़क पर धरने पर बैठ गए। उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी अस्पताल गेट के सामने जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पहचान कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव निवासी राम कुमार साव के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात रामनवमी जुलूस के दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था।

परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम होना तय था, लेकिन निर्धारित समय के दो घंटे बाद तक चिकित्सक के नहीं पहुंचने पर आक्रोश फैल गया। इसी बीच विधायक प्रदीप प्रसाद अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन को पहले ही सूचना देने के बावजूद पोस्टमार्टम समय पर नहीं कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम के नाम पर मृतक के परिजनों से पैसे लेने की परंपरा बन गई है, जो बेहद गंभीर और निंदनीय है।

धरना करीब कुछ समय तक जारी रहा, जिसके बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुकरण पूर्ति मौके पर पहुंचे और जल्द पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद विधायक और उनके समर्थक धरने से उठ गए। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि जिस चिकित्सक की ड्यूटी थी, वह विलंब से पहुंचे, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पोस्टमार्टम के एवज में पैसे लेने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यदि साक्ष्य मिलते हैं तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार को निष्कासन के लिए पत्र भेजा जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस भी हत्या के आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: पतरातू-भुरकुंडा में दिनदहाड़े जुआ का नेटवर्क, कानून-व्यवस्था पर सवाल
Sahebganj News: आरपीएफ ने चोरी के 8 मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
हजारीबाग में बकरी वितरण पर हंगामा, लाभुकों ने बीमार बकरियां लेने से किया इनकार
Giridih News: सिद्धो-कान्हू जयंती पर झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम, बलिदान को किया गया याद
Giridih News: माहुरी वैश्य महामंडल का 113वाँ अधिवेशन, भव्य आयोजन में जुटे हजारों लोग
बरही में ट्रक की चपेट में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
Pakur News: गणपुरा, पाकुड़िया में ‘परिवार कल्याण दिवस’ का आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया गया जोर
Dumka News: मयूरनाथ में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
Jhamshedpur News: बिष्टुपुर में युवती पर गर्म चाय से हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में मनाई गई अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हु की जयंती
हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट का कारोबार: बाबूलाल मरांडी