Hazaribagh News: प्रशिक्षण केद्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प मे स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन
पूरा माहौल देश भक्ति से सरोवार था। इस अवसर पर जॉज़ एंव ब्रॉस बैण्ड की टीम के द्वारा देशभक्ति गीत एवं संगीत की प्रस्तुति दी गई।
मेरू/हजारीबाग:15 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशिक्षण केद्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल के मेंरू कैम्प में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बडे़ हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प में श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की शुरूआत प्रातः 9:15 बजे धीरेन्द्र कुटे (भा0पु0से0) महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय द्वारा क्वार्टर गार्ड परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण से हुई।
महानिरीक्षक महोदय ने अपने संबोधन का प्रारम्भ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाये रखने के आहवाहन से किया। उन्होने सभी उपस्थित कार्मिकों एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर बधाई भी दी। उन्होनें स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। संबोधन के दौरान उन्होने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल के उल्लेखनीय योगदान का भी जिक्र किया। उन्होने बल के उन सदस्यों को भी बधाई दी जिन्हे इस अवसर पर सरकार द्वारा वीरता पदको सें सम्मानित किया गया हैं। संबोधन के अंत में महानिरीक्षक महोदय ने पुनः राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने का मूल मंत्र उपस्थित जवानों को दिया।
