Hazaribagh News: खेल दिवस पर हॉकी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

“हॉकी केवल खेल नहीं, यह अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की पहचान है” : प्रेम कुमार

Hazaribagh News: खेल दिवस पर हॉकी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
खिलाड़ियों से हाँथ मिलाते प्रेम कुमार

इस टूर्नामेंट में जिलेभर से 10 बालक टीम, 7 बालिका टीम एवं 3 प्रशिक्षण केन्द्र टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों में जोश और उत्साह देखने योग्य रहा।

हजारीबाग: खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा विभाग अंतर्गत संचालित खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेलकूद कार्यालय, हजारीबाग द्वारा हॉकी टूर्नामेंट का सफल आयोजन सेंट कोलंबस कॉलेज के पास स्थित नए स्टेडियम में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला खेल पदाधिकारी प्रेम कुमार द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात् टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

इस टूर्नामेंट में जिलेभर से 10 बालक टीम, 7 बालिका टीम एवं 3 प्रशिक्षण केन्द्र टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों में जोश और उत्साह देखने योग्य रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :

बालक वर्ग : इलेवन टीम विजेता रही, जबकि डे बोर्डिंग ट्रेनिंग सेंटर उपविजेता घोषित हुआ।

बालिका वर्ग : पतरातू टीम ने विजेता का खिताब जीता, वहीं डे बोर्डिंग गर्ल्स ट्रेनिंग सेंटर उपविजेता रही।


टूर्नामेंट के सफल संचालन में जिला खेल पदाधिकारी  प्रेम कुमार, हॉकी कोच कोलेश्वर गोपे, संदीप खलखो,  कुंदन कुजूर एवं खेल समन्वयक  सरोज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी  प्रेम कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं खेल योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी निष्ठा और अनुशासन से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा –
“हॉकी केवल खेल नहीं, यह अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की पहचान है।”

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत