Hazaribagh News: पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने फहराया तिरंगा, बहोरनपुर में लहराया सबसे ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज
इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता पाठ और फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से माहौल को उत्साह और देशप्रेम से भर दिया। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से गुरहेत पंचायत के मुखिया महेश तिग्गा, पोता पंचायत के मुखिया लालधारी राम, बहरी पंचायत के मुखिया पवन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य उपस्थित थे।
हजारीबाग:79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग जिले के विभिन्न स्थलों पर राष्ट्रध्वज फहराकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। यह दिन जिले में गर्व और उल्लास के माहौल से सराबोर रहा। मुन्ना सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता, अखंडता व संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया। इसके बाद वे Zerozio Boarding School (हज़ारीबाग जेल रोड, सियारी मोड़) पहुँचे, जहाँ विद्यालय के डायरेक्टर राजेश कुमार और पूरे विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया।
बच्चों के देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सशक्त भारत का आधार है, और यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके पश्चात उन्होंने आर्ष कन्या गुरुकुल, आर्य समाज हज़ारीबाग में राष्ट्रध्वज फहराया। गुरुकुल की बालिकाओं के अनुशासन और देशप्रेम की भावना की सराहना करते हुए उन्होंने आचार्य कौटिल्य और आर्य समाज कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षा व संस्कार पर चर्चा की।

