Hazaribagh News: ऋत्विक कंपनी एवं चट्टी बरियातू एनटीपीसी के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला रैली, किया विरोध प्रदर्शन
रैली का नेतृत्व प्रखंड वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विशेश्वर नाथ चौबे एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश महतो ने किया।
हजारीबाग: बड़कागांव में कांग्रेसियों ने ऋत्विक कंपनी एवं चट्टी बरियातू एनटीपीसी के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
रैली का शुभारंभ बड़का गांव प्लस टू उच्च विद्यालय से शुरू किया गया। गुरु चट्टी थाना मोड होते हुए बड़कागांव मुख्य चौक तक रैली निकल गई ।रैली में कंपनी के खिलाफ वापस जाओ के नारे लगाए। रैली का नेतृत्व प्रखंड वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विशेश्वर नाथ चौबे एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश महतो ने किया ।
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो, गौतम कुशवाहा, आशीत चक्रवर्ती, डाड़ीकला पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष पदुम साव, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, शमशेर आलम, बड़कागांव पश्चिम मंडल अध्यक्ष धर्मनाथ महतो , पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश भोक्ता, मध्य मंडल अध्यक्ष श्याम भार्गव, सुरेश चौधरी, जाग्रंदन प्रसाद गुप्ता, विजय पासवान, बबलू साव, सुनील साहू , अरुण गुप्ता, पदुम साव, छोटे खान, कामेश्वर सिंह, संजय साहू, आनंद कुमार, संतोष राणा के अलावा कई लोग उपस्थित थे।
