Hazaribagh News: हजारीबाग केंद्रीय कारा में प्रशासनिक छापामारी, कई खामियां

Hazaribagh News: हजारीबाग केंद्रीय कारा में प्रशासनिक छापामारी, कई खामियां
file photo

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं, अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जेल की सुरक्षा और कैदियों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है।

हजारीबाग: जिला प्रशासन ने मंगलवार देर शाम को जेपी केंद्रीय कारा में व्यापक छापामारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने किया। घंटों चली इस छापामारी में जेल परिसर के हर वार्ड और विभाग की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान प्रशासनिक टीम को कई कमियां मिलीं। कुछ वार्डों में पानी का रिसाव देखा गया, वहीं कई जगहों पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार करने का निर्देश दिया।
एसडीएम बैजनाथ कामती ने कहा कि यह एक रूटीन जांच थी। इसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, जो भी खामियां सामने आई हैं, उन्हें शीघ्र दूर करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जेल प्रशासन को सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि कानून हाथ में लेने वाले या जेल व्यवस्था में गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन पूरी तरह सजग है और समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण होते रहेंगे।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं, अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जेल की सुरक्षा और कैदियों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल