Giridih News: SIT के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, BBA-BCA सेमेस्टर IV का परीक्षा फल घोषित

BCA से तसबीह एवं BBA से नूरी परवीन टॉपर 

Giridih News: SIT के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, BBA-BCA सेमेस्टर IV का परीक्षा फल घोषित

गिरिडीह: प्रत्येक वर्ष की भाँति सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT) के सत्र 2022-25 के द्वितीय वर्ष(चतुर्थ सेमेस्टर) के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अपना परचम लहराया. सत्र 2022-25 में कुल 46 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें 13 BCA में और 33 विद्यार्थी BCA के थे, जिसका शत-प्रतिशत परिणाम घोषित हुआ.

BCA विभाग में कुल 33 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें 4 विद्यार्थियों ने 8, 12 विद्यार्थियों ने 7 SGPA वहीं 17 विद्यार्थियों ने 6 SGPA मार्क्स हासिल किया. जिसमें BCA विभाग की तसबीह परवीन ने 8.30 SGPA (471 अंक) लाकर ब्रान्च टॉपर का खिताब हासिल किया. आदित्य राज विश्वकर्मा ने 8.30 SGPA (467 अंक) लाकर द्वितीय तथा तनीषा गुप्ता ने 8.17 SGPA (467 अंक)लाकर तृतीय स्थान हासिल किया. 
Giridih News: SIT के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, BBA-BCA सेमेस्टर IV का परीक्षा फल घोषित 

BBA विभाग में कुल 13 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. 01 विद्यार्थी ने 9 SGPA हासिल अंक प्राप्त की, 10 विद्यार्थियों ने 8 SGPA अंक हासिल किया और 2 विद्यार्थियों ने 7 SGPA मार्क्स हासिल किया. जिसमें BBA विभाग के नूरी परवीन ने 9 SGPA (504 अंक) लाकर ब्रांच टॉपर के साथ साथ कॉलेज टॉपर का भी खिताब हासिल की. नीलू कुमारी ने 8.83 SGPA ( 505 अंक) लाकर द्वितीय स्थान तथा मो. हसमुख ने 8.83 SGPA (490 अंक) लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया.

दोनों विभाग प्रमख सुधाकर शरण और मकबूल आलम ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने शिक्षकों को दिया. इस उपलक्ष्य पर संस्थान के निदेशक डॉ बिजय सिंह ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य ही कड़ी मेहनत और रोजगार दिलाकर विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाना. 

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: 651 अंक लाने वाली आर्या पलक का महापौर प्रमिला मेहरा ने किया सम्मान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान