मन की बात पर झारखंड का मन एकसाथ: मरांडी बोले हर बूथ से उठी विकास की हुंकार

विकास, विज्ञान और विरासत को बताया भविष्य का रास्ता: बाबूलाल मरांडी

मन की बात पर झारखंड का मन एकसाथ: मरांडी बोले हर बूथ से उठी विकास की हुंकार
बाबूलाल मारांडी (फाइल फ़ोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के विजन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए झारखंड भाजपा ने बूथ स्तर तक 'मन की बात' के 124वें संस्करण का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग बूथों पर जनता के साथ कार्यक्रम सुना और संवाद किया।

गिरिडीह: प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिलांतर्गत चंदौरी मंडल में बूथ संख्या 116 पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने सरिया मंडल के बूथ संख्या 111/112 पर ,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची महानगर के सुखदेव नगर मंडल स्थित बूथ संख्या 114 पर कार्यक्रम को सुना। सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,कोषाध्यक्ष दीपक बंका आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक प्रेरक कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री द्वारा भारत की प्रगति,प्रकृति,संस्कृति ,युवाओं के प्रयास,महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय अपने संबोधन में शामिल किए जाते हैं,जो नई पीढ़ी को नई दिशा देता हैं।

मरांडी ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिसके कुशल नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा पर निकल पड़ा है जिसमें झारखंड राज्य भी प्रमुखता से शामिल है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा भारत का जन मन एक महीने तक प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करता है। यह कार्यक्रम भारत की विकास यात्रा का एक संक्षिप्त दस्तावेज होता है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा विज्ञान और विरासत के साथ आगे बढ़ रही है। भारत के प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समावेश से आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का सपना नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा होगा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक औचक निरीक्षण

मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ,महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,सहित प्रदेश, जिला,   और मंडल के पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में बूथ पर सुना

यह भी पढ़ें: सलैया गांव में नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद