Giridih News: सीमांकन के नाम पर जमीन कब्जे की कोशिश, 18 अगस्त को दर्ज होगी लिखित शिकायत
सोमवार 18 अगस्त को स्थानीय लोग अंचल कार्यालय जाकर जबरन नापी सहित अन्य शिकायतों पर लिखित आवेदन देंगे और उसके बाद उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
गिरिडीह: महुआर (बोरोटांड) में 4 अगस्त को राजकीय शोक के दिन हुए विवादित सीमांकन प्रकरण में अनियमितताओं को लेकर झारखंड सरकार के लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को महुआर में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने दौरा कर पीड़ित पक्ष से विस्तार से जानकारी ली।
टीम का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने आरोप लगाया कि सीमांकन आदेश और प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि 49 लंबित आवेदनों में से पुराने 22 मामले पेंडिंग छोड़ सीधे विवादित भूमि का सीमांकन करना, वह भी अमीन की सुरक्षा मांग के बिना और पुलिस बल की तैनाती के साथ, जांच का विषय है।

सोमवार 18 अगस्त को स्थानीय लोग अंचल कार्यालय जाकर जबरन नापी सहित अन्य शिकायतों पर लिखित आवेदन देंगे और उसके बाद उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक नेता शिवनंदन यादव, शंभू तुरी, वीरेंद्र यादव, संतोष यादव, बलदेव पंडित, सुरेश यादव, संतोष राम, बुधन महतो, योगेन्द्र यादव, दामोदर पंडित, निर्मल महतो, सौरभ वर्मा, डीलचंद पंडित, शिबू सोनार, भीम सोनार, उमा देवी, मीना देवी, गोखली देवी, संगीता देवी समेत कई लोग मौजूद थे।
