Giridih News: बाल दिवस पर भोला नाथ किड्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन 

खेल, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Giridih News: बाल दिवस पर भोला नाथ किड्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन 

जमुआ के भोला नाथ किड्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल, झारखंड धाम में बाल दिवस के अवसर पर वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों के लिए खेल, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताएँ रखी गईं, जिसमें सफल छात्रों को पुरस्कार दिए गए। विद्यालय पिछले 11 वर्षों से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है।

जमुआ: प्रखंड के भोला नाथ किड्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल, झारखंड धाम द्वारा शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने कार्यक्रम स्थल पर खेल प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को पेन, कॉपी, कलम आदि देकर पुरस्कृत किया गया।

बच्चों के लिए शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन की व्यवस्था की गई। विद्यालय में प्रत्येक वर्ष बाल दिवस पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह विद्यालय सुदूरवर्ती क्षेत्र में पिछले ग्यारह वर्षों से शिक्षा का अलख जगा रहा है। यहां के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाकर सैनिक, नवोदय तथा नेतरहाट विद्यालयों में चयनित हो रहे हैं। विद्यालय पूर्ण सुविधाओं से युक्त है, जहां एनसीईआरटी और सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई होती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक धर्मेंद्र वर्मा, प्राचार्य श्रीकांत वर्मा, शिक्षक अनिल वर्मा, मुख्तार अंसारी, अजय कुमार, अजय वर्मा, बबलू कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार, काजल कुमारी, प्रियांशु कुमारी, सुबोध कुमार, राजेश कुमार, अंकित वर्मा, अमित वर्मा, जितेंद्र कुमार आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

 

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की समीक्षा बैठक की

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार