Giridih News: डीसी की अध्यक्षता में फोर लेन सड़क निर्माण की समीक्षा 

निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश

Giridih News: डीसी की अध्यक्षता में फोर लेन सड़क निर्माण की समीक्षा 
डीसी की अध्यक्षता में फोर लेन सड़क निर्माण की समीक्षा की तस्वीर

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन सड़क निर्माण की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गति बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि लापरवाही या गुणवत्ताहीनता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और अभियंता पर कार्रवाई होगी।

गिरिडीह: गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन सड़क निर्माण की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गति बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि लापरवाही या गुणवत्ताहीनता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और अभियंता पर कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि आवागमन में कोई बाधा न आए और धूल रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव किया जाए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ की गुणवत्ता का निरंतर निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आ रही हैं, उसे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए दूर करें। 

उपायुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, संबंधित कार्यपालक अभियंता और अंचलाधिकारी को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यह भी सुनिश्चित करें कि लोगों को आवागमन मंद परेशानी न हो, और निर्माण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव नियमित रूप से करें ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल