Giridih News: नाइजर में अगवा मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए परिजन ने उपायुक्त से लगाई मदद की गुहार 

उपायुक्त रामनिवास यादव ने मामला विदेश मंत्रालय को भेजने का दिया आश्वासन

Giridih News: नाइजर में अगवा मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए परिजन ने उपायुक्त से लगाई मदद की गुहार 
उपायुक्त से मिलते प्रवासी मजदुर के परिजन

बगोदर प्रखंड के पांच प्रवासी मजदूरों को अफ्रीकी देश नाइजर में उग्रवादियों ने बीते अप्रैल माह में अगवा कर लिया था। घटना को चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक मजदूरों की सकुशल रिहाई नहीं हो पाई है। इसी को लेकर मंगलवार को परिजन उपायुक्त द्वारा लगाए गए जनता दरबार पहुंचे और मजदूरों की वतन वापसी की गुहार लगाई

गिरिडीह: बगोदर प्रखंड के पांच प्रवासी मजदूरों को अफ्रीकी देश नाइजर में उग्रवादियों ने बीते अप्रैल माह में अगवा कर लिया था। घटना को चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक मजदूरों की सकुशल रिहाई नहीं हो पाई है। इसी को लेकर मंगलवार को परिजन उपायुक्त द्वारा लगाए गए जनता दरबार पहुंचे और मजदूरों की वतन वापसी की गुहार लगाई।

परिजनों का कहना है कि मजदूर असुरक्षित हालात में फंसे हुए हैं और घर लौटना चाहते हैं। अगवा परिवार लगातार राज्य और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है- परिवारों को खाने-पीने की दिक्कत हो रही है, बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं चुकाई जा रही और बीमार परिजनों का इलाज तक प्रभावित हो रहा है।

जनता दरबार में परिजन गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव से मिले। उपायुक्त ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी और भरोसा दिलाया कि मामले की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों एवं विदेश मंत्रालय को भेजी जाएगी, ताकि मजदूरों की जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित हो सके।

आपको बता दें कि बगोदर प्रखंड के पांच प्रवासी मजदूरों को 25 अप्रैल को नाइजर में हथियारबंद अपराधियों ने अगवा कर लिया था। घटना को करीब चार माह हो गए लेकिन मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे परिजनों की चिंता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अपहृत मजदूरों में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोंदलो के चंद्रिका प्रसाद महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, संजय महतो और मुंडरो के उत्तम महतो शामिल हैं। प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने सरकार से अपहृत मजदूरों की रिहाई और सुरक्षित वापसी की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक संपन्न

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश