Giridih News: लैंड सीलिंग मामले में उपायुक्त ने किया कैंप कोर्ट का आयोजन
त्वरित न्याय के लिए प्रशासन की नई पहल
by: Sujit Sinha
On
गिरिडीह: लैंड सीलिंग अपील केस नंबर 1/2023-24 (ललिता देवी बनाम राज्य एवं अन्य) की सुनवाई के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने आज मौजा पिंडाटांड़ में एक कैंप कोर्ट लगाया.
इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं वाद-विवादित स्थल का निरीक्षण किया, दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की. निरीक्षण के दौरान, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला भी सामने आया. उपायुक्त ने तत्काल सरकारी भूमि पर सूचना पट्ट (notice board) लगाने का निर्देश दिया.
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
