30 जुलाई बना लोहरदगा का काला दिन, पुलिस की तेज कार्रवाई से अपराधियों पर कसा शिकंजा

खत्री ज्वेलरी हाउस, पेट्रोल पंप और शुभम साहू हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा

30 जुलाई बना लोहरदगा का काला दिन, पुलिस की तेज कार्रवाई से अपराधियों पर कसा शिकंजा
36 घंटे में केस सुलझाने वाली पुलिस टीम सम्मानित

लोहरदगा में 30 जुलाई को हुई तीन सनसनीखेज आपराधिक घटनाओं का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुभम साहू हत्याकांड, खत्री ज्वेलरी हाउस में हत्या और लूट के प्रयास तथा पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को जिला सर्राफा एसोसिएशन ने सम्मानित किया।

लोहरदगा: 30 जुलाई को लोहरदगा के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक माना जा रहा है। इसी दिन दो दुर्दांत अपराधियों ने पूरे शहर में दहशत का माहौल बना दिया था। अपराधियों ने शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलरी हाउस में संचालक की हत्या कर लूटपाट का प्रयास किया, पतराटोली स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी लूट की कोशिश की और अंततः युवा व्यवसायी शुभम साहू की निर्मम हत्या कर पूरे जिले को झकझोर दिया।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 10 सदस्यीय विशेष टीम और एसआईटी का गठन किया। जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा को सौंपी गई, जबकि पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में लगातार छापेमारी, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई ने जिलेवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया तथा स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधियों की लोहरदगा में कोई जगह नहीं है।

Jharkhand Govt Ad
इस ऐतिहासिक सफलता पर वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह तथा लोहरदगा जिला सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक संजय बर्मन, अध्यक्ष प्रवीण तमेड़ा 'चिंटू', दिनेश सोनी, सुनील सोनी, संजय खत्री एवं शौर्य बर्मन सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा तथा सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर को गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। सम्मान समारोह के दौरान सर्राफा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जिले में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार और उसके नेटवर्क पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है और इस पर कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर झारखंड छात्र मोर्चा ने अस्पताल और वृद्धाश्रम में बांटे फल

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है तथा जल्द ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों को जनजागरण के माध्यम से इस अभियान से जुड़ना होगा।

यह भी पढ़ें:  Giridih News: SIR-2026 गिरिडीह में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध

एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति को नशे के कारोबार या उससे जुड़े लोगों के संबंध में कोई सूचना मिलती है तो वह सीधे उन्हें या पुलिस को जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अपराध और नशे के विरुद्ध लोहरदगा पुलिस का अभियान पूरी दृढ़ता के साथ आगे भी जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
Bokaro News: 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने जीता सिल्वर मेडल
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान
Hazaribagh News: सैनिक माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों की बैठक संपन्न, ईमानदारी से कार्य करने की दी गई प्रेरणा
Giridih News: साहू समाज भवन में कांवड़िया सेवा शिविर का अध्यक्ष बालगोविंद ने किया उद्घाटन
Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर 26 दिव्यांग बच्चों और लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
Hazaribagh News: फरार आरोपी के घर बड़कागांव पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी अगली कार्रवाई
Koderma News: 777 सीढ़ियाँ चढ़कर भक्तों ने ध्वजाधारी पहाड़ पर बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
Koderma News: जमसोती नाला घाटी के तीखे मोड़ पर कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस
लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार: आजसू