Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा

शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर दिया जोर

Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा
(डीडीसी स्मृता कुमारी बैठक)

गिरिडीह समाहरणालय में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीडीसी ने आधार सीडिंग व तकनीकी लंबित मामलों को शीघ्र पूरा कर पात्र गर्भवती महिलाओं को योजना का समयबद्ध लाभ देने का निर्देश दिया।

गिरिडीह: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रखंडवार प्रगति, लाभुकों के पंजीकरण, आधार सीडिंग, एनपीसीआई मैपिंग, फेस ऑथेंटिकेशन, सत्यापन, स्वीकृति, भुगतान की स्थिति एवं लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। 

समीक्षा में यह भी पाया गया कि जिले में योजना के तहत प्रगति में निरंतर सुधार हुआ है तथा जुलाई माह की तुलना में अगस्त माह तक लाभुकों के नामांकन एवं स्वीकृत मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बावजूद शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी प्रखंडों को और अधिक सक्रियता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व को सुनिश्चित करने वाली केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, आधार एवं बैंक खाते की सीडिंग, एनपीसीआई मैपिंग, फेस ऑथेंटिकेशन तथा अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए ताकि किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

समीक्षा के दौरान सभी प्रखंडों की प्रगति का तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले प्रखंडों को विशेष अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग, सतत फील्ड फॉलोअप एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: जोगियापहरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम, आज विशाल भंडारे में उमड़ेंगे श्रद्धालु

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता बनाए रखें तथा प्रत्येक पात्र लाभुक को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक समाहर्त, यश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अनिता कुजूर सहित विभाग से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा