आदिवासी ज्ञान और वन्यजीव अध्ययन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके क़ुलेश भंडारी
जर्नल की ओर से Reviewer Certificate प्रदान किया गया
दुमका जिले के युवा शोधकर्ता क़ुलेश भंडारी को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका Open Veterinary Journal (University of Tripoli द्वारा प्रकाशित) में Peer Reviewer के रूप में चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें जंगल-पर्वतीय क्षेत्रों की जैवविविधता, वन्यजीव व्यवहार, मानव-वन्यजीव इंटरफेस और पारंपरिक आदिवासी ज्ञान पर आधारित शोध कार्यों के लिए मिला है।
दुमका : जिले के उभरते युवा शोधकर्ता क़ुलेश भंडारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें विश्व-प्रसिद्ध Open Veterinary Journal (University of Tripoli द्वारा प्रकाशित) में समीक्षक (Peer Reviewer) के रूप में आधिकारिक रूप से शामिल किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय जर्नल में “Peer Reviewer” बनना अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है। यह केवल उन शोधकर्ताओं को मिलता है जिनके पास गहरी वैज्ञानिक समझ, ईमानदार विश्लेषण क्षमता और स्वतंत्र शोध अनुभव हो। क़ुलेश भंडारी को यह जिम्मेदारी उनकी जंगल-पर्वतीय क्षेत्रों में जैवविविधता, वन्यजीव व्यवहार, मानव-वन्यजीव इंटरफ़ेस और पारंपरिक आदिवासी ज्ञान पर आधारित गंभीर शोध कार्यों के कारण मिली है।
क़ुलेश भंडारी ने बताया कि—

