दुमका : खटिया से ढोये गये मरीज मोहन मुर्मू की हो गयी मौत, तमाशा देखती रही व्यवस्था

दुमका : खटिया से ढोये गये मरीज मोहन मुर्मू की हो गयी मौत, तमाशा देखती रही व्यवस्था

दुमका : दुमका के जरमुंडी प्रखंड की झनकपुर पंचायत के हाथगार गांव में खटिया पर ढो कर इलाज के लिए गए मरीज मोहन मुर्मू की मंगलवार रात गांव में मौत हो गयी. दो दिन पहले मोहन मुर्मू को इलाज के लिए गांव से खटिया पर ढोकर दो किलोमीटर दूर रोड तक ले जाया गया था, जहां से एम्बुलेंस से पहले जरमुंडी अस्पताल और फिर वहां से दुमका अस्पताल ले जाया गया था. दुमका में मरीज एक दिन तक अस्पताल में भर्ती भी रहा. यह खबर राज्य के अखबारों, टीवी चैनलों एवं वेबसाइटों ने प्रमुखता से कवर की थी.

ग्रामीणों के अनुसार, वह कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त था, उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजे जाने की जरूरत थी. लेकिन, घर में अकेली महिला के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका. मोहन मुर्मू का भाई गुजरात में काम करता है, उसे अपनी कंपनी से पैसे मिलने में देरी हो रही थी, इसलिए वह रवाना नहीं हो पा रहा था. हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अब रास्ते में है और वहां से चल चुका है.

मोहन मुर्मू की मौत व्यवस्था पर एक सवाल है कि कैसे एक गरीब व्यक्ति सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए जाने के बाद भी बेहद बुरी स्थिति में होने पर वहां रोका नहीं जाता है और उसे उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है. एक महिला हालात से निबटने में खुद को मजबूर पाती है और वह ग्रामीणों एवं कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के चंदे पर उसके इलाज के लिए निर्भर रहती है.

झारखंड के चार जिले दुमका, गोड्डा, साहेबगंज व पाकुड़ कालाजार के अत्यधिक मरीजों को लेकर जाने जाते हैं और इसकी पहचान नहीं हो पाती और डाॅक्टर इससे इनकार करते हैं. जैसे दुमका के जरमुंडी प्रखंड के ही सठियारी गांव में एक व्यक्ति सनातन मरांडी की मौत हुई है, जिनके मौत के बारे में विरोधाभाषी बातें कही जा रही हैं. एक पक्ष इसे कालाजार से मौत बता रहा है, तो दूसरा उसे खारिज कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अबुआ प्रमाण पत्र शिविर का किया औचक निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक