Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2

टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा, स्लॉट सीमित

Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2

जिला क्रिकेट संघ, दुमका की महत्वपूर्ण बैठक में दुमका प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-2 के आयोजन पर मुहर लगा दी गई है। अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह और सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पुरानी टीमों के मालिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करना है, जिसकी विस्तृत रूपरेखा और शेड्यूल जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

दुमका: बहुप्रतीक्षित दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 के आयोजन हेतु शुक्रवार को एक चर्चा की गई, जिसमे जिला क्रिकेट संघ, दुमका के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव शावर्ण मनोज कुणाल एवं केन्वेनर डॉ तुषार ज्योति जी उपस्थित रहे। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि उक्त चर्चा आयोजन के दिशा में उठाया गया पहला कदम है जिसमे आज ये आश्वस्त हुआ गया कि बहुप्रतीक्षित दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन होना तय है। 

आगे की प्रक्रियाओं के लिए लगातार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठकें आहूत की जाएगी।जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने बताया कि उक्त टूर्नामेंट में पुराने टिम एवं उनके ऑनर को प्राथमिकता दी जाएगी साथ ही नए टिम हेतु ऑनर का भी स्वागत किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल टीमों की संख्या 8 होगी। टीमों के स्लॉट सीमित हैं। जिला क्रिकेट संघ के कन्वेनर सह पिछले सीजन दुमका प्रीमियर लीग के प्रायोजक डॉ तुषार ज्योति जी ने बताया कि टीम डीपीएल सीजन - 2 का आयोजन भव्य होगा, जिसमे दुमका के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।आगे की रूपरेखा की जानकारी बहुत जल्द ही सभी के बीच रखी जाएगी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement