हाइवा की चपेट में आने से युवक गंभीर, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर रोका चालक
गंभीर हालत में युवक को बड़े अस्पताल में किया रेफर
धनबाद के जामाडोबा क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा चालक को बंदी बनाकर पीड़ित को बेहतर इलाज और मुआवजे की मांग की, जबकि पुलिस हस्तक्षेप करने पर भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
धनबाद: झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
हादसा उस वक्त हुआ जब हीरा पंडित नाम का युवक सड़क से गुजर रहा थाए तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय लोग तुरंत उसे पास के अस्पताल में ले गए, जहां के डॉक्टरों में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अन्य बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया।


वहीं इस घटना को लेकर हाइवा चालक भोला रवानी ने भी अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि एक अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में यह दुर्घटना हुई है। स्थानीय लोगों और घायल युवक का परिजन मनोज पंडित ने कहा कि बिना बेहतर इलाज और मुआवजे के चालक को नहीं छोड़ा जाएगा। घटना पर पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार किया है।


