Dhanbad News: बेलगड़िया के लोगों का कौशल विकास कर रोजगार से जोड़ना सरकार की प्रथमिकता: अलका तिवारी 

समय सीमा में काम संपन्न कराने के लिए तैयार है कार्य योजना

Dhanbad News: बेलगड़िया के लोगों का कौशल विकास कर रोजगार से जोड़ना सरकार की प्रथमिकता: अलका तिवारी 

यातायात के लिए जल्द ई-रिक्शा चलाए जाएंगे. धनबाद आना-जाना सरल बनाने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे. इलेक्ट्रिक बस चलाने का भी वृहद प्लान तैयार किया गया है. सरकार की मंशा है कि यहां रहने वाले लोगों को अच्छा वतावरण मिले

धनबाद: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने आज बेलगड़िया टाउनशिप का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने बेलगड़िया फेज 5, आंगनबाड़ी के लिए चिह्नित जमीन, नया प्राथमिक विद्यालय झरिया विहार बेलगड़िया, स्वास्थ्य उप केंद्र बेलगड़िया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय छाताटांड़ बेलगड़िया, आरएसपी कॉलेज, बेलगड़िया टाउनशिप अंतर्गत निर्मित तालाब, पार्क निर्माण के लिए चिह्नित भूमि, मेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने के लिए चिह्नित भूमि, मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट समेत अन्य परिसरों का निरीक्षण किया.

उन्होंने बेलगड़िया में पौधारोपण एवं साथ ही भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया. भ्रमण करने के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि बेलगड़िया के लोगों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है. बहुत जल्द इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. 

उन्होंने कहा कि सुगम यातायात के लिए जल्द ई-रिक्शा चलाए जाएंगे. धनबाद आना-जाना सरल बनाने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे. इलेक्ट्रिक बस चलाने का भी वृहद प्लान तैयार किया गया है. सरकार की मंशा है कि यहां रहने वाले लोगों को अच्छा वतावरण मिले. इसलिए सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, रोजगार, पेयजल, सुचारू बिजली व्यवस्था, सोलर स्ट्रीट लाइट, टाउनशिप में अच्छी सड़क, रोड कनेक्टिविटी, पुरानी इमारतों की रिपेयरिंग, मेंटेनेंस, साफ सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं. 

इसके लिए शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म एवं लॉन्ग टर्म प्लानिंग की गई है. कार्य योजना बनाकर काम किया जा रहा है. इसे निर्धारित समय सीमा में संपन्न कर लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: सुरक्षा व्यवस्था का डीएसपी ने लिया जायजा, जवानों को दिए सख्त निर्देश

रिवाइज्ड झरिया मास्टर प्लान पर मुख्य सचिव ने डाला प्रकाश  

वहीं रिवाइज्ड झरिया मास्टर प्लान पर प्रकाश डालते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोगों का सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास इसकी प्राथमिकता है. रिवाइज्ड प्लान में कई नई चीजों को समायोजित कर लोगों की समस्या का समाधान किया गया है.

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: जनता दरबार में पहुंचे उपायुक्त, सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि बेलगड़िया भ्रमण के दौरान लोगों ने कुछ समस्याओं से रूबरू कराया. जिसमें जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य इत्यादि के संबंध में बताया गया. उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा.

भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव अलका तिवारी के साथ खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल, हजारीबाग, के आयुक्त पवन कुमार, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी, प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, जेआरडीए सलाहकार डीएन माहापात्रा, एसडीपीओ सिंदरी सत्यम आशुतोष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Giridih News: 45°C टॉर्चर के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को पिलाया पानी Giridih News: 45°C टॉर्चर के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को पिलाया पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद
Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित