Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 दिन में 28.33 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

शीघ्र दर्शनम् कूपन से 92,134 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, इससे 2.91 करोड़ की आय हुई

Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 दिन में 28.33 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
श्रावणी मेला 2026 को लेकर साप्ताहिक प्रेसवार्ता में मेले के आंकड़ों की जानकारी देते देवघर के उपायुक्त और एसपी

राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर आयोजित साप्ताहिक प्रेसवार्ता में जिला प्रशासन ने मेले के 14 दिनों के आंकड़े साझा किए। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक कुल 28,33,634 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इस दौरान बाबा मंदिर को विभिन्न स्रोतों से ₹3,54,59,011 की आय हुई। शीघ्र दर्शनम् कूपन से ₹2,91,19,680 की आय दर्ज की गई।

देवघर:  राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन और अब तक की व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को आर.एल. सर्राफ स्थित अस्थायी मीडिया सेंटर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की संयुक्त अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रशासन ने मेले से जुड़े विभिन्न आंकड़े और उपलब्धियां साझा कीं।

उपायुक्त ने बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक श्रावणी मेले के 14 दिनों में कुल 28,33,634 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इनमें शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से दर्शन करने वाले 92,134 श्रद्धालु भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में बाबा मंदिर को विभिन्न स्रोतों से कुल 3,54,59,011 रुपये की आय प्राप्त हुई, जबकि शीघ्र दर्शनम् कूपन से 2,91,19,680 रुपये की आय हुई।

Jharkhand Govt Ad
मेले की सुरक्षा व्यवस्था के तहत 597 मजिस्ट्रेट एवं पदाधिकारियों के साथ 6,763 पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा चार पुलिस अधीक्षक, तीन सीआरपीएफ कंपनियां तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात हैं। मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए 925 सीसीटीवी, 225 एआई कैमरे और पांच ड्रोन कैमरे कार्यरत हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत 35 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक 98,436 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है। वहीं 111 चिकित्सक, 470 पैरामेडिकल कर्मी, 40 एंबुलेंस और छह चिकित्सा जीपें तैनात हैं। सूचना केंद्रों के माध्यम से 49,257 खोया-पाया मामलों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 34,561 श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया।

उपायुक्त ने कहा कि श्रावण माह की शेष दो सोमवारी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए 21 अस्थायी ओपी, 13 यातायात ओपी, एटीएस, रैफ, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और क्यूआरटी टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर से कई मोबाइल बरामद किए गए हैं तथा कुछ पॉकेटमारों को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए वरदान बनी रेड क्रॉस की चलंत चिकित्सा सेवा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की देखरेख में बाबा मंदिर के दानपात्रों की हुई गिनती
Sahibganj News: 15 अगस्त को श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में फहरेगा तिरंगा, आलमगीर आलम होंगे मुख्य अतिथि
Koderma News: सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन, 10 व्यक्तियों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
JPSC विवाद: छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्राण्ड की ओर से पेयजल उपलब्ध, 1200 बोतलों के साथ एनर्जी ड्रिंक, जीरा और मोजिटो भी बांटे
Sports News:बड़कागांव में फुटबॉल का महा मुकाबला, जग्गू इलेवन उरेज ने 4-0 से जीता खिताब
Ranchi News: डीएसपीएमयू में 'कोड जैम 2026' प्रतियोगिता संपन्न, अनस आलम बने विजेता
Pakur News: महेशपुर में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
प्रस्तावित MMDR संशोधन विधेयक राज्यों के अधिकारों को छीनने की साजिश: दीपिका पांडेय सिंह
सीसीएल और एसबीआई की पहल, दिवंगत महेश साव के परिवार को मिली ₹1 करोड़ सहायता
Sahebganj News: 'माय भारत' संस्था द्वारा साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित