Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, उपायुक्त और एसपी ने जवानों व स्कूली बच्चों का बढ़ाया उत्साह, दिए निर्देश
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से केकेएन स्टेडियम में अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों के तहत गुरुवार को केकेएन स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। जैप-5 के जवानों, महिला एवं पुरुष पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परेड में हिस्सा लिया।
देवघर: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को स्थानीय केकेएन स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
पूर्वाभ्यास में जैप-5 के जवानों की टुकड़ी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी के कैडेटों तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में सभी टुकड़ियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप परेड का प्रदर्शन किया।
मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला नजारत उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सार्जेंट मेजर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है और प्रशासन अंतिम तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुटा हुआ है।
Related Posts


Latest News








