Deoghar News: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर बाजला महिला महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 9 यूनिट रक्त संग्रह

आर. डी. रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की देवघर शाखा ने संयुक्त रूप से लगाया शिविर।

Deoghar News: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर बाजला महिला महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 9 यूनिट रक्त संग्रह
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर बाजला महिला महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा एवं छात्राएं।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आर. डी. रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चौक में ‘ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में छात्राओं, शिक्षकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

देवघर:  अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आर. डी. रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चौक में ‘ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं, शिक्षकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 9 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के वाइस चेयरमैन पियूष जायसवाल ने किया। महाविद्यालय की प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ. सुचिता कुमारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के आयोजन युवाओं में समाज सेवा व मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि संस्था जरूरतमंदों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है और युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा। सचिव निरंजन कुमार सिंह ने युवाओं को समाज की शक्ति बताते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया। डॉ. करुणा पंजियारा, डॉ. निमिषा आर. होरो और डॉ. किसलय सिन्हा ने भी सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर अपने विचार रखे। पियूष जायसवाल ने कहा कि सेवा केवल दायित्व नहीं बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

Jharkhand Govt Ad
शिविर का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. करुणा पंजियारा और डॉ. निमिषा आर. होरो के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकों, रेड क्रॉस कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, आजीवन सदस्यों तथा चिकित्सा दल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में अर्चना भगत ने सभी अतिथियों, चिकित्साकर्मियों और रक्तदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा
Deoghar News: श्रावणी मेला में जसीडीह स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए एस्केलेटर संचालन अस्थायी बंद
Palamu News: भर्ती परीक्षाएं रद्द होना छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत: आशुतोष
Chatra News: कुंदा में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के पुस्तकालय का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: रामगढ़ के मयुरनाथ में भूईयां घटवार समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म
Dumka News: गोपीकांदर सीएचसी में सहिया दिवस पर कालाजार व डायरिया पर विशेष चर्चा
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिख सुदेश महतो ने उठाई मांग
Pakur News: CMTC परिसर में पलाश मार्ट का शिलान्यास, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया बाजार
Pakur News: अंबाजोड़ा में दामिन पहल के तहत बाल संरक्षण पर आयोजित हुआ एक दिवसीय कार्यक्रम
Pakur News: विधायक निसात आलम ने रघुनाथपुर सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का किया शिलान्यास
Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा