चतरा में  माओवादियों का हमला, ट्रैक्टर और पिकअप वाहन को जलाया 

दो घरों में जड़ा ताला, ग्रामीणों में बढ़ा दहशत का माहौल

चतरा में  माओवादियों का हमला, ट्रैक्टर और पिकअप वाहन को जलाया 
माओवादियों द्वारा जलाया गया वाहन

चतरा जिले के लेंबोडीह गांव में माओवादी हमले से दहशत फैल गई। हथियारबंद दस्ते ने ट्रैक्टर और पिकअप को आग के हवाले कर दिया तथा दो घरों में ताले जड़ दिए। घटना के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर सुरक्षा बढ़ा दी है।

चतरा: लंबे अंतराल के बाद भाकपा माओवादी उग्रवादियों ने एक बार फिर चतरा जिले में अपनी उपस्थिति का अहसास कराया है। बुधवार की देर रात लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह गांव में हथियारों से लैस 30-40 माओवादी पहुंचे और गांव में जमकर उत्पात मचाया।

इस दौरान उग्रवादियों ने गांव में खड़े एक ट्रैक्टर और पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं, उन्होंने दो घरों में ताला भी जड़ दिया।

माओवादी दस्ते ने संतन गंझू की तलाश की, लेकिन घर पर न मिलने से गुस्से में उसके घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने संतन तथा एक अन्य ग्रामीण के घरों में ताले जड़ दिए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उग्रवादियों की संख्या 30 से 40 के बीच थी और सभी हथियारों से लैस थे। ग्रामीणों ने भयभीत होकर खुद को घरों में कैद कर लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन ने घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read More.. Chatra News: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। आसपास के गांवों के लोग भी भयभीत हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और उग्रवादियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Read More.. Chatra News: कलयुगी बेटे ने पत्नी संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट