बालू माफियाओं का आतंक: विरोध करने वाले युवक को ट्रैक्टर से कुचला 

घटना से पूरे इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

  बालू माफियाओं का आतंक: विरोध करने वाले युवक को ट्रैक्टर से कुचला 
मृतक दीपक प्रधान

पश्चिमी सिंहभूम: जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार अब जानलेवा रूप लेता जा रहा है। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में अवैध बालू ढुलाई का विरोध करने पर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बालू माफिया बेखौफ होकर कारोबार जारी रखे हुए हैं।

पश्चिमी सिंहभूम: जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार अब जानलेवा रूप लेता जा रहा है। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में अवैध बालू ढुलाई का विरोध करने पर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

 उन्होंने कहा कि दीपक प्रधान अवैध खनन का विरोध करते थे, लेकिन गाड़ी रोकने के दौरान दुर्घटना में दीपक की मौत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन और तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बालू माफिया बेखौफ होकर कारोबार जारी रखे हुए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और खनन विभाग की उदासीनता के कारण बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मांग की कि इस हत्या के जिम्मेदार दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए और इलाके में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार