सिदगोड़ा बाजार में भीषण आग, छह दुकानें और गोदाम जलकर राख

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच तेज की

सिदगोड़ा बाजार में भीषण आग, छह दुकानें और गोदाम जलकर राख

सिदगोड़ा बाजार में देर रात लगी भीषण आग ने छह दुकानों और एक गोदाम को पूरी तरह राख में बदल दिया। लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई, जबकि दमकल के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।

पूर्वी सिंहभूम : सिदगोड़ा बाजार में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा - तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने छह दुकानों और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह आग किसी असामाजिक तत्व की करतूत हो सकती है, क्योंकि देर रात दुकान से अचानक उठती लपटें देखी गईं।

रात लगभग 12 बजे दुकानों से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख लोगों ने तत्काल दुकान मालिकों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए और अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग तेज होने के कारण दुकानें कुछ ही समय में पूरी तरह जल गईं।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को कॉल किया गया, लेकिन दमकल वाहनों के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोग नाराज दिखे। दो दमकल गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचीं, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस बीच, दुकानदार और आसपास के लोग बाल्टी और पाइप से आग बुझाने में जुटे रहे।

आगजनी में दिना प्रसाद की किराना दुकान और उनके दो गोदाम समेत अजीत चंद्र और राजू राव की आलू-प्याज की दुकानें पूरी तरह राख में तब्दील हो गईं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार सभी दुकानदारों को मिलाकर 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस तरह लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिदगोड़ा बाजार क्षेत्र में अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि आग जानबूझकर लगाई गई है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ा दी है और आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए संभावित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक