Chaibasa News: दो युवकों पर डांडिया नाइट में चापड़ से हमला

घायलों को टाटा मोटर्स अस्पताल में कराया गया भर्ती

Chaibasa News: दो युवकों पर डांडिया नाइट में चापड़ से हमला
(फोटो)

टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह आमबागान में डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान अचानक दो युवकों पर चापड़ से हमला करने का मामला सामने आया है। घायलों की पहचान श्रवण और अनुराग के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूर्वी सिंहभूम: टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह आमबागान में डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान अचानक दो युवकों पर चापड़ से हमला करने का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात पुरानी रंजिश की वजह से दो युवकों पर तेज धारदार हथियार(चापड़) से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान श्रवण और अनुराग के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शामिल श्रवण और अनुराग को एक युवक लकी बाहर बुलाकर ले गया। तभी मौके पर 20 से 25 युवक एक साथ पहुंच गए और दोनों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने चापड़ से वार किया, जिससे दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी ने गुरुवार को बताया किहमलावरों की पहचान की जा रही है आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार