Chaibasa News: पुलिस ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार 

अलब्रेट लोगगा और विकास लोमगा नामक नक्सली गिरफ्तार

Chaibasa News: पुलिस ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार 
गिरफ्तार नक्सलियों के साथ पुलिसकर्मी

पश्चिमी सिंहभूम के छोटानागरा थाना क्षेत्र में पुलिया को आईईडी से विस्फोट करने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बैटरी, बिजली के तार और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने नक्सलियों से समाज की मुख्य धारा में लौटने की अपील की। नक्सल विरोधी अभियान झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ और जगुआर बलों द्वारा लगातार जारी है।

पश्चिमी सिंहभूम: पुलिस ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी में नक्सलियों की ओर से पुलिया को आईईडी लगाकर विस्फोट करने के मामले में दो नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम अलब्रेट लोगगा उर्फ रेंगी लोमगा और विकास लोमगा उर्फ रापा लॉमगा उर्फ गवरी लोमगा उर्फ बालका लोमगा शामिल हैं। इनके पास से 09 बोल्ट की बैट्री 22 पीस और लगभग 200 मीटर बिजली का तार बरामद किया गया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महत्तो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान-सारंडा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए लगातार भ्रमणशील हैं।

उन्होंने बताया कि इन नक्सली दस्तों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए समय-समय पर प्राप्त सूचना के आधार पर झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ और झारखण्ड जगुआर की ओर से अभियान संचालित किया जाता है। 09 और 10 अक्टूबर की रात को छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी में नक्सलियों ने पुलिया को आईईडी लगाकर विस्फोट किया था। इस संबंध में छोटानागरा थाना में (कांड संख्या 21/2025) मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने नक्सल गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों से अपील की है कि वे झारखण्ड सरकार की प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्य धारा से जुड़ें। अभियान दल में चाईबासा पुलिस और 2-सीआरपीएफ़ 26 बटालियन शामिल थे। नक्सल विरोधी अभियान अभी भी जारी है और पुलिस ने आगामी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि

यह भी पढ़ें: Koderma News: रोटरी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष मुरूगनंदम ने रोटरी कोडरमा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जिले में झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ, जगुआर और अन्य केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की ओर से सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठन के खिलाफ निरंतर सफलता भी मिल रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश