दुष्कर्म और जबरन गर्भपात मामले में आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मामले की आगे की जांच जारी, पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास

दुष्कर्म और जबरन गर्भपात मामले में आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी और पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और जबरन गर्भपात मामले के आरोपी लेबाय तैसुम को पुलिस ने गुजरात के मोरबी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था।

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और गर्भपात जैसे गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान लेबाय तैसुम (25) के रूप में हुई है।

यह मामला 23 सितंबर 2025 का है, जब पीड़िता के लिखित आवेदन पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में वादिनी ने आरोप लगाया था कि आरोपित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में जब वह गर्भवती हुई, तो जबरन गर्भपात कराया गया।

इस संबंध में गत 23 सितंबर को चक्रधरपुर थाना कांड( 119/2025) मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपित की लोकेशन का पता लगाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपित को गुजरात राज्य के मोरबी जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: कदमा के विजया हेरिटेज में सुरक्षा गार्डों पर हमला, पुलिस जांच शुरू

गिरफ्तारी के बाद आरोपित को विधि अनुसार चक्रधरपुर थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, मामले की आगे की जांच जारी है ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें: हाइवा का चक्का निकला और किसान को कुचल गया, चालक वाहन छोड़कर फरार

बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में महिलाओं और नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे जघन्य अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक