Bokaro News: बीजेपी के परिवर्तन यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं का झारखंड दौरा शुरू
बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पहुंचे बोकारो
बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी विशेष विमान से आज बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे. जहाँ उनका स्वागत नेता प्रतिपक्ष झारखंड अमर कुमार बाउरी समेत भाजपा के नेताओं ने किया. अमर कुमार बावरी के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष जयदेव राय एवं युवा मोर्चा के नेता भी शामिल थे.
बोकारो: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जन समर्थन जुटाने को लेकर भाजपा का जनता के बीच पहुंचना शुरु हो गया है. पार्टी के परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा के बड़े नेता झारखंड का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में आज बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी विशेष विमान से बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे.
उनका स्वागत नेता प्रतिपक्ष झारखंड अमर कुमार बाउरी समेत भाजपा के नेताओं ने किया. अमर कुमार बावरी के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष जयदेव राय एवं युवा मोर्चा के नेता भी शामिल थे. इस दौरान धनबाद में होने वाले परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए शुभेंदु अधिकारी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए.
Related Posts

Latest News

