Bokaro news: मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में गंदगी-खामियां देख भड़की उपायुक्त, अपनाया सख्त रुख

कापरेटिव मोड़ स्थित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां

Bokaro news: मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में गंदगी-खामियां देख भड़की उपायुक्त, अपनाया सख्त रुख
उपायुक्त विजया जाधव केंद्र की निरीक्षण करती हुई

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पंजी जब्त कर संचालन समूह के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। केंद्र संचालन में सहयोग कर रही रसोइयां उपासी देवी, बब्ली देवी, मीना देवी से जानकारी ली। जांच क्रम में पाया गया कि औसतन 70 से 100 लोग ही यहां भोजन करते हैं।

बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव अचानक कापरेटिव मोड़ स्थित लक्ष्मी महिला मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र पहुंची। उपायुक्त ने केंद्र में भोजन करने वाले लोगों की पंजी की जांच की, पंजी अद्यतन नहीं था। मौके पर उपस्थित कर्मी मुन्ना ने बताया कि पंजी घर पर हैं। केंद्र में भारी गंदगी थी, भोजन करने वाले मात्र एक-दो ही लोग थे। भोजन की गुणवत्ता काफी खराब थी, केंद्र में केवल चावल एवं सब्जी परोसा जा रहा था। रसोई घर में भी गंदगी व्याप्त थी। 

मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग 300 लोगों के प्रतिदिन भोजन के अनुसार चावल, चना - सोयाबीन आदि की आपूर्ति की जाती है। निरीक्षण क्रम में केंद्र में अनाज का कोई भंडारण नहीं था। केंद्र में मात्र 100 ग्राम मसुर की दाल, एक किलो आलू बरामद हुआ। वहीं, बना हुआ भोजन मात्र 6 से 7 लोगों के लिए चावल और सब्जी थी। उपायुक्त केंद्र में व्याप्त गंदगी एवं संचालन की गड़बड़ी देख बिफर गई। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को केंद्र बंद करने की कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, केंद्र संचालन कर रही समूह के सदस्यों के विरूद्ध भी कार्रवाई का निर्देश दिया। इससे पूर्व, उपायुक्त व अन्य अधिकारी नया मोड़ स्थित लक्ष्य महिला समूह द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल – भात केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भी भोजन करने वाले लोगों की पंजी में हस्ताक्षर में गड़बड़ी पाई गई। एक ही नाम कई जगहों पर बार बार लिखा था, नाम व हस्ताक्षर भी अधूरा फर्जी था। 

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पंजी जब्त कर संचालन समूह के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। केंद्र संचालन में सहयोग कर रही रसोइयां उपासी देवी, बब्ली देवी, मीना देवी से जानकारी ली। जांच क्रम में पाया गया कि औसतन 70 से 100 लोग ही यहां भोजन करते हैं। उपायुक्त ने खाद्यान्न आवंटन की जरूरत का आंकलन कर कम करने का निर्देश दिया। 

मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीपीओ चास  प्रवीण कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  शालिनी खालखो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह,आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तुत किया झारखंड विजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश