छात्राओं से अभद्रता और यौन शोषण का आरोपित स्वामी चैतन्यनंद फरार, दिल्ली पुलिस कर रही तलाश

फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर वाली कार जब्त, गैर-जमानती वारंट तैयारी

छात्राओं से अभद्रता और यौन शोषण का आरोपित स्वामी चैतन्यनंद फरार, दिल्ली पुलिस कर रही तलाश
स्वामी चैतन्यनंद (फोटो)

नई दिल्ली: वसंत कुंज में स्वामी चैतन्यनंद पर ईडब्ल्यूएस छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और अभद्रता के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर FIR दर्ज की है और आरोपी फरार है। जांच में फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर वाली कार जब्त की गई है और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा।

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम जिले के वसंत कुंज नॉर्थ थाना क्षेत्र में स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती उर्फ डॉ. पार्थ सारथी पर गंभीर आरोप लगे हैं। श्री शृंगेरी मठ एवं उसकी संपत्तियों के प्रशासक पी.ए. मुरली की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसके बाद से स्वामी लगातार फरार चल रहा है।

आरोप है कि स्वामी ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप पर पढ़ रही छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और अभद्रता की। पुलिस जांच में 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए। जिनमें से 17 ने बताया कि स्वामी उनसे अभद्रता करता था, व्हाट्सएप, एसएमएस पर अश्लील संदेश भेजता था और जबरन शारीरिक संपर्क बनाता था। पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें दबाव डालकर स्वामी की बात मानने को मजबूर करते थे।

शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कई बार छापेमारी के बावजूद स्वामी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 16 पीड़िताओं के बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने धारा 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज कराए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस को संस्थान के बेसमेंट से एक वॉल्वो कार मिली, जिस पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट (39 UN 1) लगी हुई थी। यह गाड़ी स्वामी चैतन्यनंद ही उपयोग करता था। इस मामले में पुलिस ने अलग से एफआईआर दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि स्वामी लगातार फरार है और गिरफ्तारी से बच रहा है। उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: परमवीर चक्र विजेता राम राघोबा राणे की पुण्यतिथि पर राष्ट्र का नमन, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद