प्रधानमंत्री का लाल किले से ऐतिहासिक संबोधन, 79वें आजादी दिवस पर कई बड़ी योजनाओं की घोषणा
अगले 2 साल में 3.5 करोड़ नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने 1 लाख करोड़ रुपये की विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की, जिससे पहली नौकरी पर युवाओं को ₹15,000 मिलेंगे और 3.5 करोड़ रोजगार सृजित होंगे. दिवाली पर जीएसटी दरों में भारी कमी और राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु ‘सुदर्शन चक्र मिशन’ लॉन्च का ऐलान भी किया.
नई दिल्ली: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) के अवसर पर देश को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. ये घोषणाएं युवाओं के रोजगार, कर सुधार और राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्रित थीं.
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' की घोषणा की. इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसका लक्ष्य अगले दो सालों में 3.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा करना है.
जीएसटी दरों में सुधार
सुदर्शन चक्र मिशन

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
