इटली से लौटे युवक ने आइसोलेशन वार्ड में रहने से किया इंकार
रांची: राजधानी में इटली से आये युवक ने रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में जाने से इंकार कर दिया। चौबीस वर्षीय युवक की सीएचसी बुढ़मू में जांच की गयी। जिसके बाद डॉक्टर ने उसे चौदह दिनों तक रिम्स के आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया। जाँच करने वाले डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि इटली से अपने वतन लौटे इस युवक में कोरोना से संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में रखने का निर्देश दिया गया।
हालाँकि युवक के वार्ड में रहने से इंकार कर दिया, जिसके बाद युवक की बुढ़मू थाना प्रभारी सिधेश्वर महथा से युवक की बहस भी हुई। वहीं, युवक के इटली से लौटने की खबर को ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार को दी थी। जिसपर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करने के लिए अंचलाधिकारी बुढ़मू मधुश्री मिश्रा, सीएचसी प्रभारी बुढ़मू संतोष कुमार, बुढ़मू थाना प्रभारी सिधेश्वर महथा टीम बना कर युवक के गांव पहुंचे और उसे सीएचसी बुढ़मू लाए। यहीं उसकी जांच की गयी।


Related Posts

Latest News

