सामूहिक सहयोग से महिलाएं स्वावलंबी बनती हैं: मेयर

सामूहिक सहयोग से महिलाएं स्वावलंबी बनती हैं: मेयर

ग्लीट्ज एंड गलेम का शुभारंभ
रांची: जेसीआई उड़ान की रांची शाखा के बैनर तले दो दिवसीय प्रदर्शनी ग्लीट्ज एंड गलेम का शुभारंभ आज रांची क्लब के मल्टीपरपस हॉल में हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते करते हुए रांची की मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में जेसीआई उड़ान की ओर से किया जा रहा यह प्रयास काफी सराहनीय है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सभी का सामूहिक सहयोग सहायक होता है।
मेयर ने कहा कि जेसीआई उड़ान ने महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने का जो यह प्रयास किया है, यह काफी प्रशंसनीय है। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आये लगभग 60 से भी अधिक महिला उद्यमियों के स्टाॅल लगाये गये हैं। इसमें सूरत (गुजरात) के रियल डायमंड, अहमदाबाद एवं जयपुर के बेड शीट्स, कोलकाता के लहंगे, बनारस की विभिन्न साड़ियां, हैंडमेड डेकोरेटिव आइटम, कानपुर के फुटवियर एवं पर्स, डिजाइनर ड्रेस, गाउन आदि के स्टॉल भी शामिल है।
मेले में कुछ ऐसे उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी है, जो रांची के बाजार में उपलब्ध नहीं है। जेसीआई उड़ान की मीडिया प्रभारी खुशबू जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रवेश नि: शुल्क है। मेले के दौरान कल 12 अक्टूबर को शाम 08:00 बजे ऑन द स्पॉट तंबोला का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी टिकटें बुक हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मेले की संयोजक जेसीआई की सदस्य मनीषा सोमानी, रेखा माहेश्वरी और प्रीति मेहता के अथक प्रयास से इस प्रदर्शनी का सफल आयोजन संभव हो सका। इस बाबत संस्था की पूर्व अध्यक्ष वृंदा अग्रवाल, जेसीआई उड़ान की अर्चना मुरारका, पल्लवी साबू, दीप्ति बजाज, जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष आभा भंडारी, सचिव अनीता अग्रवाल, सदस्य राखी अग्रवाल जैन, पूजा केसरी, सारिका सिंह, सुमन बजाज, विनीता सिंघानिया, बरखा गाड़ोदिया, निधि सर्राफ, कीर्ती बुधिया, राखी काला, शिखा खिरवाल, खुशबू जैन, नीतू छपरिया, विनीता जैन, राखी खिरवाल सहित काफी संख्या में जेसीआई उड़ान की सदस्यों के अलावे कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका