युद्ध स्तर पर सफाई किए जाने का अनुरोध किया
रांची: रांची महानगर काली पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल पूजा पंडालों में व्याप्त समस्या तथा छठ घाटों की सफाई को लेकर उपायुक्त राय महिमा पद रे, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनीश गुप्ता, नगर निगम के आयुक्त मनोज कुमार से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व महानगर काली पूजा समिति के संरक्षक आलोक कुमार दूबे, अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, संरक्षक युवराज पासवान, संयोजक मेंहुल प्रसाद के साथ राज कुमार, विजय बर्मा, नन्द किशोर सिंह चंदेल, सुरोबजित मांझी, अमित राज, कुमार कुशाग्र, अभिजीत भट्टाचार्य, करण सिंह, शुभम कुमार, आकाश सिन्हा, मोहित रजक, मिहिर चौधरी ,रवि राज गुप्ता, रोहित पाण्डेय ने किया।
ज्ञापन में कहा है कि राजधानी और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर लगभग पचास स्थलों पर काली पूजा भव्य तरीके से आयोजित की जाती है। जिसमें डोरंडा, किशोरगंज, लालपुर, हरमू, निवारणपुर, कोकर में लाखों लोग पूजा पंडाल में दर्शन करने के लिए निकलते हैं। महानगर काली पूजा समिति सभी पूजा पंडालों को रजिस्ट्रड कर चुकी है और पंडालों का दौरा भी कर रही है।
महानगर काली पूजा समिति ने उपायुक्त, वरीय आरक्षी अधीक्षक, नगर आयुक्त से आग्रह किया है कि सभी पूजा पंडालों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, महिला पुलिसकर्मी, एवं सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी एवं सिविल ड्रेस में पुलिस की तैनाती एवं निगरानी की मांग की है। शहर के सभी चौक चौराहों, गली मुहल्ले में कूड़े कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह जगह फैली गंदगी से लोग हैरान और परेशान हैं। डोरंडा, हटिया, हरमू, मेनरोड, हीनू, चुटिया, किशोरगंज इलाके में स्थिति काफी दयनीय है। पूजा समितियां पंडाल की आकृति और आकार निर्माण को अंतिम रुप दे रहे हैं। ऐसे में समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ठोस एवं कारगर उपाय किये जाने की मांग की है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने महानगर दुर्गा पूजा समिति को आश्वस्त किया है कि उनके सुझावों और मांगो को काली पूजा प्रारम्भ होने के पहले नियत समय पर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा महानगर काली पूजा समिति सभी पूजा पंडालों की सूची उपलब्ध कराये और किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो प्रशासन हर संभव मदद करने को तैयार है।
काली पूजा समिति ने छठ पूजा महोत्सव की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि राजधानी व ग्रामीण इलाकों को मिलाकर लगभग दो सौ से अधिक छठ घाट हैं, आस्था और विश्वास का प्रतीक छठ पूजा में लाखों श्रद्धालु और छठ व्रतियां घाटों पर जाती हैं। लेकिन छठ घाटों की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है, इसलिए युद्ध स्तर पर सफाई किए जाने का अनुरोध किया है ताकि छठ व्रतियों को परेशानी नां हो,साथ ही साथ समिति ने सभी छठ घाटों पर सुरक्षा, बिजली एवं चलंत ऐंम्बुलेंस की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
Related Posts

Latest News

