सिल्ली: बाबा धाम के लिए जत्था रवाना
On
सिल्ली: कांवरिया संघ सिल्ली का 25 सदस्यीय जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरिया संघ के सदस्य विगत कई वर्षों से लगातार सावन के महीने में बाबा धाम पहुंचकर भगवान बैद्यनाथ को जलार्पण करते रहे हैं। बुधवार को सिल्ली महावीर चौक दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कांवरिया संघ का यह जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। सुल्तानगंज से कांवर में गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर कांवरिया बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करेंगे। इस दौरान बाबा बासुकीनाथ का भी जलार्पण करेंगे । इस जत्थे में दिवाकर प्रसाद, व्रजेश महतो, उमेश सिंह, अनिल साव, पिंटू साव, अंकुश साव, बलबीर सिंह , वीरेन महतो, विकास सिंह, कोकिल मंडल, रोहित कालिंदी, अंकित, विवेक अग्रवाल, जितेंद्र, किंकर, दामोदर, गोविंदा, मनीष, रोहित बढ़ाईक , शत्रुघन चैधरी, भोला मंडल, संजय रजवार सहित कई लोग शामिल है।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







