रामगढ़: एसडीओ कर रहे छवि धूमिल करने की साजिश: युगेश-मनोज
On
– नियुक्ति रद्द करने की मांग
रामगढ़: नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया व उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा है कि जिले के अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार प्रशासनिक पद का दुरुपयोग करते हुए हम दोनों के खिलाफ नापाक साजिश करते हुए छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ऐसा कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण है। इन्होंने जनप्रतिनिधि के तौर पर इस कृत्य की निंदा करते हुए तत्काल प्रभाव से जनहित ,नगर परिषद क्षेत्र हित व सुशासन स्थापना को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन से अनुमंडल पदाधिकारी की नियुक्ति रद्द कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी हम दोनों पर आये दिन निराधार आरोप लगाकर छवि धूमिल करने में लगे हैं। मालूम हो कि दिनेश प्रजापति नामक संवेदक को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने प्रशासनिक पद का दुरूपयोग करते हुए नगर परिषद संविदा के कार्यो में संवेदको से अवैध कमीशन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संवेदक के पास से बरामद कागजात दिनेश प्रजापति के निजी संविदा कार्य से संबधित थे। कहा कि एसडीओ पदाधिकारी कम व तानाशाह ज्यादा हैं। कहा कि बतौर आदिवासी मैं एसडीओ पर आदिवासी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी निरकुंश हो चुके हैं। गौरतलब हो कि अनुमंडल पदाधिकारी पद पर उनकी नियुक्ति कठघरे में है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


