कोडरमा : भारी बारिश से पानी घरों में घुसा, नदियां उफान पर
On
कोडरमा: पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश ने जिला में विकास योजनाओं की पोल खोल दी है। बारिश के कारण कहीं गरीबों का घर ढह रहा है तो कही रोड टूट रहे है। किसानो की फसले बर्बाद हो गयी तो बने पुल-पुलिया टूट रहे हैं और कहीं बना हुआ तलाब लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। रविवार का इस दौरान बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों और घरों में पानी घुस गया है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है और अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
बारिश ने ताल-तलैया और नदी को जीवन देने का काम किया है। पिछले दो साल में पहली बार ऐसी लगातार बारिश हो रही है, जिसे किसानों को चेहरे खिल उठे हैं। पिछले वर्ष अल्पवृष्टि के कारण सूखा का जबरदस्त असर पड़ा था। इस वर्ष भी मानसूनी सीजन में बारिश की स्थिति बेहतर नहीं थी। लिहाजा जल संचयन को लेकर जुलाई से ही जागरूकता अभियान व योजनाओं पर काम चल रहा है। जल स्त्रोतों की स्थिति भी अच्छी नहीं थी। किसान सहित आम अवाम को आने वाले जल संकट की आहट भी सुनाई दे रही थी। डोमचांच व कोडरमा में भारी बारिश से जलस्त्रोत लबालब पानी से भर गया है। तिलैया जलाशय, पंचखेरो जलाशय, सकरी नदी, बराकर नदी में भी अपेक्षा से ज्यादा पानी का बहाव हो रहा है। इसके बावजूद बारिश से चंहुओर तबाही का मंजर दिख रहा है।
नगर पंचायत कोडरमा वार्ड नंबर आठ व छह से सटे महावीर मुहल्ला कोडरमा में सार्वजनिक गौड़ेत आहार में 50 लाख से अधिक की लागत पर गहरीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। यह भी अधूरा है, फलस्वरुप पानी निकासी का कोई साधन नही होने से बारिश में पीसीसी रोड़ पर दो से तीन फीट पानी ऊपर आ जाने से आसपास के घरों में पानी घुस गया है। लोगो को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यहां रोड काटकर पानी की निकासी की जा रही है, ताकि मंडरा रहे खतरे से बचा जा सके। खास बात ये है कि यहां से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चार जनप्रतिनिधियों जैसे वार्ड पार्षद से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री का घर है। वार्ड आठ की पार्षद ज्योति भारती ने पूछे जाने पर बताया कि तालाब निर्माण के समय से ही नगर पंचायत कार्यालय व बोर्ड की बैठकों में लगातार पानी निकासी हेतु कई बार कार्रवाई के लिए लिखा गया है। नगर पंचायत उस मद में पैसा नही होने का रोना रो रही है। ये जिला प्रशासन व नगर पंचायत अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री से गुहार लगा रहे हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


