झाविमो नेता राजेेंद्र रजक ने थामा भाजपा का दामन
On
रांची: विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ-साथ दलों के नेताओं का चोला बदलने के काम जारी है। इसी कड़ी में जमुआ के जेवीएम नेता राजेंद्र रजक अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। रजक के साथ युवा नेता अचिंत सिन्हा भी भाजपा में शामिल हुए। पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और धन्यवाद ज्ञापन अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, दशरथ वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

