सोनिया गांधी ने दिल्ली के दंगों पर क्या बोला कि भाजपा तिलमिला गयी?

सोनिया गांधी ने दिल्ली के दंगों पर क्या बोला कि भाजपा तिलमिला गयी?

नयी दिल्ली : दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन व विरोध के सवाल पर भड़के दंगों को लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की कार्यसमिति की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान दिया. सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा के अनेक नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर डर और नफरत का माहौल फैलाया. ऐसा ही बयान एक भाजपा नेता द्वारा पिछले रविवार को भी दिया गया. सोनिया गांधी ने अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि गृहमंत्री को दिल्ली की हिंसा की जिम्मेवारी लेनी चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए.

उन्होंने दिल्ली के दंगों को नियंत्रित करने में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार को विफल बताया. सोनिया गांधी के बयान के बाद भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया भी आयी.


कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भाजपा के दो प्रमुख नेताओं रविशंकर प्रसाद व प्रकाश जावड़ेकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. प्रसाद ने कहा कि सोनिया गांधी ने दिल्ली की हिंसा पर जो बयान दिया वह अनुचित है, एक बड़ी पार्टी जिसने 50 साल तक देश पर राज किया है, उसके अध्यक्ष को जिस समय शांति एवं सद्भाव की पहल करनी चाहिए उस समय भी राजनीति की सूझी है. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं. वहीं, जावड़ेकर ने कहा कि सोनिया गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, अभी हिंसा समाप्त हो रही है, जांच की शुरुआत हुई है, लोग अस्पतालों में हैं, ऐसे में सभी पार्टियों का काम होता है शांति स्थायी हो, उसमें मदद करें.

सोनिया गांधी ने अपने बयान में कहा कि केंद्र व राज्य दोनों सरकारों की विफलता के कारण देश की राजधानी इस त्रासदी का शिकार बनी है. सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले रविवार को देश के गृहमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री कहां थे और क्या कर रहे थे. उन्होंने पूछा कि दिल्ली चुनाव के बाद खुफिया एजेंसियों द्वारा क्या जानकारी दी गयी और उन पर क्या कार्रवाई हुई. रविवार की रात से कितनी पुलिस फोर्स लगायी गयी, जबकि दंगे फैलने की आशंका थी. उन्होंने कहा कि दिल्ली के हालात बेकाबू थे, दिल्ली पुलिस का नियंत्रण नहीं बचा था तो सेंट्रल पैरामिलिट्री बलों को क्यों नहीं बुलाया गया.

उन्होंने कहा कि हर मुहल्ले में शांति समितियों का गठन किया जाना चाहिए, जिसमें सभी समुदायों के सदस्य शामिल हों ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना न हो. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीडब्ल्यूसी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और हिंसा से पीड़ित लोगों के परिवारों को हर संभव सहायता देने और समुदायों के बीच सौहार्द बनाने का आह्वान करता है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई
दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत