सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन नहीं दायर करेगा

सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन नहीं दायर करेगा

 

लखनऊ : अयोध्या मामले पर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने आज एक बड़ा निर्णय लिया. बोर्ड ने तय किया कि वह अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में पुनर्विचार याचिका नहीं दायर करेगा. सुन्नी वक्फ बोर्ड ने यह फैसला 6ः1 के फैसले से लिया. यानी सात में छह सदस्यों ने रिव्यू पिटिशन दायर नहीं करने के पक्ष में मत दिया, जबकि एक सदस्य इसके पक्ष में थे.

सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य अब्दुल रज्जाक खान ने कहा कि बहुमत का फैसला है कि रिव्यू नहीं दायर होना चाहिए, जबकि मैं ऐसा चाहता हूं. उन्होंने कहा कि बोर्ड में सात सदस्य थे, जिसमें छह ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि जमीन लेने पर अभी कोई बात नहीं हुई, बाद में इस पर बात होगी. उन्होंने कहा कि जब सरकार की ओर से जमीन का प्रस्ताव आएगा तो विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज सिर्फ रिव्यू पिटिशन पर बात हुई है. यानी रिव्यू पिटिशन दायर करने के पक्ष में सिर्फ अब्दुल रज्जाक खान ही थे.

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि को पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर मंदिर निर्माण के लिए रामलाल को सौंपने का फैसला दिया था, जबकि सरकार को कहा था कि वह मसजिद के लिए मुसलिम समुदाय को पांच एकड़ जमीन अयोध्या में दूसरी जगह दे. अदालत के इस फैसले के बाद मुसलिम पर्सनल लाॅ बोर्ड ने रिव्यू पिटिशन दायर करने का निर्णय लिया है. वहीं, सुन्नी वक्फ बोर्ड को भी इस पर निर्णय लेना था और उसने रिव्यू पिटिशन नहीं दायर करने का निर्णय लिया. उधर, शबाना आजमी-नसरुद्दीन शाह सहित 100 प्रख्यात मुसलिम हस्तियों ने रिव्यू पिटिशन दायर करने के फैसले का यह कह कर विरोध किया है कि शीर्ष अदालत ने निर्विरोध रूप से यह फैसला दिया और इसके खिलाफ पिटिशन दायर करने से मुसलिम समाज का हित नहीं होगा. इन हस्तियों ने कहा कि इस मामले को जीवित रखना समाज के हित में नहीं है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक