तीखी आलोचनाओं के बाद रिया चक्रवर्ती ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘सच सामने आएगा, सत्यमेव जयते’
मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में तीखी आलोचनाओं का सामना कर रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने शुक्रवार की शाम एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उन्हें भगगवान व न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया में मेरे बारे में गलत बात कही जा रही है, मैं अपने वकीलों से सलाह ले रही हूं. रिया ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि न्याय मिलेगा…सत्यमेव जयते. सच्चाई सामने आएगी. उन्होंने कहा कि मामला जांच में है और उनके बारे में गलत बातें कहीं जा रही हैं.
#WATCH: Rhea Chakraborty releases video on #SushantSinghRajputDeathCase.
She says, “I’ve immense faith in God & the judiciary. I believe that I’ll get justice…Satyameva Jayate. The truth shall prevail.” pic.twitter.com/Fq1pNM5uaP— ANI (@ANI) July 31, 2020
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब दिवंगत अभिनेता के पिता ने उनके खिलाफ बिहार पुलिस के पास एफआइआर दर्ज करायी है और आरोप लगाया है कि उनके बेटे को रिया ने आत्महत्या के लिए उकसाया है. उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के बेटे के बैंक खाते में जमा 15 करोड़ रुपये की हेरफेर करने, उनके क्रेडिट कार्ड, लैपटाॅप आदि ले जाने का भी आरोप लगाया है.
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का आज एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वे मुंबई के टपोरियों की भाषा बोलती सुनी जाती हैं. वे उस वीडियो में यह कहती सुनी जाती हैं कि वे गुंडों से गुंडागर्दी करवाती हैं और डाॅन से भी उपर हैं.
Related Posts

Latest News



