राज्यसभा चुनाव : मध्यप्रदेश में कोरोना से पीड़ित तो गुजरात में अस्पताल में एडमिट विधायक एंबुलेंस से मत देने पहुंचे
नयी दिल्ली : राज्यसभा चुनाव में दलों के लिए जीत व हार कितना मायने रखता है, इसको आप दो उदाहरण से समझ सकते हैं. मध्यप्रदेश में एक कोरोना पीड़ित विधायक वोट देने पहुंचे, हालांकि उन्होंने संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक प्लास्टिक कवर, मास्क आदि पहन रखा था. विधायक जब वोट देने पहुंचे तो वे सामान्य दिख रहे थे. वे विधायक कांग्रेस पार्टी के हैं.
Madhya Pradesh: A Congress MLA who had tested positive for #COVID19, arrives at the state legislative assembly in Bhopal to cast his vote. Voting is currently underway for three Rajya Sabha seats of the state. #RajyaSabhaElection pic.twitter.com/P8wltUu8fT
— ANI (@ANI) June 19, 2020

It is very clear that we will win one seat in the #RajyaSabhaElection: Former Chief Minister & Congress leader Kamal Nath after casting his vote at the state Assembly in Bhopal.
Voting is currently underway for three Rajya Sabha seats of the state. https://t.co/mSJLIMQ0cD pic.twitter.com/DOHC37sC7o
— ANI (@ANI) June 19, 2020
कोरोना से संक्रमित कांग्रेस विधायक के वोट करके जाने के बाद विधानसभा परिसर के सेनिटाइजेशन का काम किया गया. राज्य में फिलहाल तीन राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है.
Madhya Pradesh: State legislative assembly premises in Bhopal being sanitised after Congress MLA, who had tested positive for #COVID19 and had come here to cast his vote, left. Voting is currently underway for three Rajya Sabha seats of the state. #RajyaSabhaElection pic.twitter.com/pQhI4GUk1v
— ANI (@ANI) June 19, 2020
उधर, गुजरात में भाजपा विधायक केसरीसिंह जेसंगभाई सोलंकी एंबुलेंस से वोट देने पहुंचे. वे स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल मंे इलाज के लिए भर्ती हैं. वे सीधे अस्पताल से वोट देने के लिए पहुंचे. गुजरात में आज राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है.
उधर, झारखंड में आज राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसके लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. झामुमो से शिबू सोरेन, कांग्रेस से शाहजादा अनवर व भाजपा से दीपक प्रकाश चुनाव मैदान में हैं. भाजपा विधायक विरंची नारायण ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को 32 विधायकों का समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा है कि सरयू राय व अमित यादव का समर्थन मिलने से हमारे पास 30 विधायकों का समर्थन है, जबकि दो और विधायक हमें वोट देने वाले हैं. उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार दीपक प्रकाश चुनाव जीत कर राज्यसभा जाएंगे.
Independent MLAs Saryu Rai&Amit Yadav have extended their support to BJP&we hope to get the support of 2 other MLAs. With 32 votes, we hope to sent Deepak Prakash to Rajya Sabha: BJP MLA Biranchi Narayan
Voting is underway for 2 Rajya Sabha seats at the state Assembly in Ranchi. https://t.co/6SM4gAFqRb pic.twitter.com/GGHEeGRhJy
— ANI (@ANI) June 19, 2020
वहीं, मेघालय की राजधानी शिलांग में भी राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी है. नेशनल पिपुल पार्टी के अध्यक्ष कोनरड के संगमा ने वोटिंग के बाद कहा कि हम आश्वस्त हैं कि राज्यसभा की सीट जीतेंगे, उन्होंने कहा कि मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस एकजुट है और हम निश्चिंत हैं कि राज्यसभा की सीट जीत लेंगे.
Meghalaya: Voting is underway for one seat of Rajya Sabha, at the state Assembly in Shillong. pic.twitter.com/t3WCoHRfYt
— ANI (@ANI) June 19, 2020
आंध्रप्रदेश में राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है. मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने भी अमरावती में विधानसभा भवन में वोट किया है.
Andhra Pradesh Chief Minister YS Jaganmohan Reddy cast his vote for the #RajyaSabhaElection, at state Assembly in Amaravati.
Voting is underway for four Rajya Sabha seats of the state. pic.twitter.com/UanV4yE9mt
— ANI (@ANI) June 19, 2020
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वोट देने पहुंचे थे.
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot cast his vote for #RajyaSabhaElection, at the state Assembly in Jaipur earlier today. https://t.co/f24fl6FJMx pic.twitter.com/EgtCcFgBPY
— ANI (@ANI) June 19, 2020
Related Posts

Latest News


