सातारा डॉक्टर आत्महत्या: जांच को लेकर राजनीति तेज, सुप्रिया सुले ने उठाई न्यायिक जांच की मांग

सातारा डॉक्टर आत्महत्या: जांच को लेकर राजनीति तेज, सुप्रिया सुले ने उठाई न्यायिक जांच की मांग
(IS: NDTV)

मुंबई: महाराष्ट्र के सातारा जिले के फलटण जिला उपअस्पताल की डॉक्टर की आत्महत्या मामले की जांच को लेकर सूबे में राजनीति गरमा गई है। विपक्षी नेताओं ने इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से करवाए जाने की मांग की है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद और नेता सुप्रिया सुले ने सोमवार को मृत डॉक्टर के परिवारों से मुलाकात की। इस मौके पर सांसद बजरंग सोनावने सहित कई राकांपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सुप्रिया सुले ने कहा कि इस घटना में हमने एक डॉक्टर बेटी को खो दिया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की अध्यक्षता में एसआईटी की जांच की जा रही है, जबकि आरोपित भी पुलिस कर्मी हैंं। सुप्रिया सुले कहा कि यह मान्य नहीं है, इस एसआईटी की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से करवाई जानी चाहिए। तब कहीं जाकर इस मामले में पीडि़त परिवार को न्याय मिल सकेगा। सांसद बजरंग सोनावने ने कहा कि वे इस मामले को लोकसभा में उपस्थित करेंगे और न्याय की मांग करेंगे।

शिवसेना यूबीटी की नेता सुषमा अंधारे सोमवार को इस मामले को लेकर फलटण पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी आईपीएस तेजस्वी सातपुते की अध्यक्षता में की गई है, जबकि तेजस्वी यहां कार्यरत रह चुकी हैं। भला तेजस्वी इस मामले में किस तरह न्याय दे सकेंगी। अंधारे ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की है , उनके साथ पीडि़त परिवार के सदस्य मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार की शिकायत है कि पीएसआई पाटिल भी दोषी है, लेकिन पुलिस पुलिसकर्मी पाटिल के खिलाफ शिकायत नहीं ले रही है।

फलटण जिला उप अस्पताल की डॉक्टर आत्महत्या मामले को लेकर आज छत्रपति संभाजीनगर और नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया और मामले की जांच उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से करवाए जाने, पीडि़त परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण