प्रधानमंत्री मोदी ने खगड़िया से जिस गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की है वह है क्या?

प्रधानमंत्री मोदी ने खगड़िया से जिस गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की है वह है क्या?

नयी दिल्ली/पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के तेलिहार गांव से इसकी शुरुआत की. इस योजना में मिशन मोड में 125 दिनों तक काम मिलेगा. 50 हजार करोड़ रुपये की यह योजना 116 जिलों में संचालित होगी और यह घर गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार की एक पोस्ट लाॅकडाउन स्कीम है. इस योजना के जरिए गांवों में रोजगार सृजन कर लोगों को आर्थिक राहत देने के साथ विकास कार्य भी करने हैं.


इस योजना के काम में 12 मंत्रालयों का समन्वय रहेगा, जो उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत पड़ेंगे. इसके तहत जल ग्रामीण सड़क योजना, जल जीवन मिशन, पंचायत भवन, पीएम आवास, आंगनबाड़ी, पशु शेड निर्माण सहित कई तरह के कार्य होंगे. पौधरोपण व जल संरक्षण जैसे कार्य भी होंगे. यह काम बहुत हद तक मनरेगा की तरह लग रहा है, लेकिन सरकार ने शुरुआती संकेत दिए हैं उससे लगता है कि इसे प्रक्रियागत रूप से आसान बनाया जाएगा. मनरेगा में रजिस्ट्रेशन जैसे झंझट होते हैं और पेमेंट विलंब से आने की शिकायतें तो आम हैं.

प्रधानमंत्री ने आज इस योजना को आरंभ करते हुए कहा कि कोरोना संकट जब आरंभ हुई थी तो लोगों की चिंता केंद्र व राज्य दोनों सरकारों को थी. इस दौरान हर तरह से मदद पहुंचाने की कोशिश हुई. श्रमिक भाई बहनों के लिए विशेष ट्रेनें चलायी गयी. पीएम ने कहा कि कोरोना संकट से दुनिया हिल गयी, सहम गयी, लेकिन आप डटकर खड़े रहे. भारत के गांवों ने जिस तरह इसका मुकाबला किया, उसने शहरों को बहुत बड़ा सबक दिया.

यह भी पढ़ें: इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

प्रधानमंत्री ने कहा कि छह लाख से अधिक गांव वाला हमारे देश की दो तिहाई आबादी करीब 80 से 85 करोड़ लोग वहां रहते हैं, उस ग्रामीण भारत में आपने कोरोना संक्रमण को रोका. यह जनसंख्या यूरोप के सारे देशों को मिला दें तो उससे कहीं अधिक है. यह जनसंख्या अमेरिका, रूस आस्ट्रेलिया को मिला दें तो उससे कहीं अधिक है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया.... लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई