उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री बने रहने का रास्ता साफ, विधान परिषद के लिए किया नामांकन

उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री बने रहने का रास्ता साफ, विधान परिषद के लिए किया नामांकन

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आने वाले संवैधानिक संकट से लगभग उबर चुके हैं. वे फिलहाल विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं थे, ऐसे में मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें विधानसभा या विधान परिषद की सदस्यता छह महीने के अंदर हासिल करनी है. उद्धव ठाकरे ने इसके लिए आज नामांकन भर दिया है. राज्य में 21 मई को चुनाव होगा, जिसमें उनका चुना जाना लगभग तय है.


दरअसल, कोरोना महामारी व लाॅकडाउन के कारण राज्यसभा चुनाव सहित कई चुनाव टल गए हैं. विधान परिषद का चुनाव भी नहीं होना था. ऐसे में उद्धव के सामने बड़ा राजनीतिक संकट उत्पन्न हो जाता. ऐसे में उन्होंने राजनीतिक हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी अपनी बात पहुंचाते हुए सहयोग मांगा था, जिसके बाद राज्य में विधान परिषद चुनाव का मार्ग तैयार हो सका.

उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना भाजपा की पुरानी सहयोगी रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के सवाल पर भाजपा से दोस्ती तोड़ कर उन्होंने कांग्रेस व एनसीपी से दोस्ती कर ली और दोनों दलों के समर्थन से स्वयं मुख्यमंत्री बन गए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित