20 किलोमीटर वॉक में राहुल, गणपति व संदीप ने मारी बाजी
On
– नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप
रांची: राजधानी में आहूत 59वें नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 20 किलोमीटर वॉक प्रतियोगिता में हरियाणा के राहुल, एथलेटिक्स फेडरेशन के गणपति कृष्णन और सर्विसेज के संदीप कुमार ने बाजी मार ली है। खेलगांव में आज सुबह इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राहुल, गणपति व संदीप क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे हैं।
राहुल ने एक घंटा 24 मिनट 31 सेकेंड में 20 किमी की चाल पूरी की, जबकि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के गणपति कृष्ण ने उनसे मात्र 1 सेकेंड अधिक का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया वहीं तीसरे नंबर पर रहनेवाले सर्विसेज के संदीप ने यह दूरी 1 घंटा 24 मिनट और 46 सेकेंड में तय किया। झारखंड के जसपाल सिंह को 15वां स्थान मिला, उन्होंने यह दूरी 1 घंटे 41 मिनट और 30 सेकंड में पूरा किया।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में 22 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें सर्विसेज, राजस्थान और रेलवे के सबसे ज्यादा तीन- तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सर्विसेज के तीनों खिलाड़ी क्रमश: तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहे। एथलेटिक्स फेडरेशन से एकमात्र खिलाड़ी मैदान में उतरे, जिन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ- साथ राजस्थान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस दौरान कोई खास नहीं रहा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


